सीआईएसएफ ने रोपी हरियाली

By: Jul 13th, 2020 12:10 am

कुल्लू-देववन जरड़ बिहाल में कुल्लू-मनाली विमान पत्तन पर तैनात सीआईएसएफ  के अधिकारियों तथा जवानों ने सहायक कमांडेंट एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में वृहत पौधारोपण का आयोजन किया। पौधारोपण अभियान में ग्राम पंचायत बशौणा की प्रधान आशा ठाकुर और गांव के लोगों का विशेष योगदान रहा।  महिलाओं ने भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वन विभाग के देववन जरड़ में  सीआईएसएफ के जवानों ने अपने इस अभियान के दौरान प्रथम चरण में  400 पौधे लगाते हुए हजारों पौधे लगाने का संकल्प लिया। लोगों को कोविड-19 के बारे में भी जागरूक किया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App