स्थापना दिवस पर बांटीं मिठाई

By: Jul 11th, 2020 12:10 am

राजगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा संगठन के स्थापना दिवस पर नगर में मिष्ठान वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई विनीत आर्य, पूर्व उपाध्यक्ष राजगढ़ महाविद्यालय संजीव, अखिल, अनीष आदि  वितरण में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्थापना दिवस पर आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश ने सभी को शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने क्षेत्र में कार्य को मजबूत करने के लिए कहा। संगोष्ठी में विभाग संगठन मंत्री तिलक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश, नगर कार्यकारिणी सदस्य अंकुर साहनी, अंशुल, अखिल, ललित, साक्षी, नीरज, अनीष, हेमराज, रविंद्र व अंकिता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App