हिमाचल में पांच-छह जुलाई को भारी बारिश; मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बरसेगा अंबर, यलो अलर्ट जारी

By: Jul 3rd, 2020 12:06 am

प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बरसेगा अंबर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

शिमला – हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौैर, चंबा और डलहौजी में पांच व छह जुलाई को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने यलोे अलर्ट जारी किया है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान अनेक स्थानों पर बारिश होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में आठ जुलाई तक मौसम खराब बना  रहेगा। पांच जुलाई से राज्य में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में फिर से गिरावट आएगी। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार कोे मौसम खराब बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। ऊना व  सोलन  के तापमान में सबसे ज्यादा दो  डिग्र्री का उछाल आया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के तापमान में  एक डिग्र्री की बढोतरी आई है। तापमान में उछाल आने मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में गर्र्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। धर्मशाला, बिलासपुर, डलहौैजी व केलांग के तापमान में गत रोज के मुकाबले एक डिग्र्री की गिरावट आईर् है। गत 24 घटों के दौरान धर्मशाला, पालमपुर, नयनादेवी, पांवटा साहिब, गगल, भोरज, सुंदरनगर, बैजनाथ और गोहर में बारिश हुई। हालांकि बारिश से उक्त क्षेत्रों में जनता ने गर्मी  से राहत ली है, मगर इससे न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय  परिवर्तन नहीं आया है। मौसम विभाग के पूर्वानमान के तहत राज्य में अगर बारिश होेती है, तो जनता को गर्मी से काफी हद तक की राहत मिल सकती है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में  पांच व छह जून को भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग  ने अलर्ट जारी  कर  दिया है। राज्य में आठ जुलाई तक  मौसम खराब बना रहेगा। इस दौैरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

कहां, कितना तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    25.3       16.8

सुंदरनगर  33.3       19.2

भुंतर       32.5       17.4

कल्पा     24.4       10.4

धर्मशाला  27.6       18.4

ऊना       33.8       21.5

सोलन     32.2       17.2

नाहन      33.0       22.7

केलांग     21.5       8.1

कांगड़ा    33.0       21.6

बिलासपुर 33.5       23.0

हमीरपुर   33.2       22.6

चंबा       32.9       18.0

डलहौजी  23.4       16.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App