1200 रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी

By: Jul 5th, 2020 12:02 am

आक्यूपेंसी में उछाल, सुबह छह बजे से ही शुरू कर दिया था संचालन

शिमला –हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा शनिवार को  1200 रूटों पर परिवहन सेवा प्रदान की गई। बसों का संचालन बढ़ाने से ही निगम की बसों में आक्यूपेंसी में भी उछाल आया है और पहली बार आक्यूपेंसी 30 प्रतिशत से पार हुई है। बसों में 31 फीसदी आक्यूपेंसी दर्ज की गई। अगामी दिनों में इसमें और बढ़ोतरी आने की उम्मीद जताई जा रही है। निगम के प्रबंध निदेशक यूनस ने बताया कि शुक्रवार को  प्र्रदेश के 1200 रूटों पर बसें चलाई गई हैं और आक्यूपेंसी 31.0 फीसदी रही है। निगम ने शनिवार सुबह छह बजे से बस सेवा  का आगाज कर दिया था,  वहीं शाम के समय भी निगम द्वारा बसों का समय बढ़ाया गया। निगम के एमडी यूनस ने  बताया  कि शनिवार  को सुबह के समय छह बजे के करीब बसों का संचालन शुरू कर दिया गया  था। कर्फ्यू ऑवर्स को ध्यान में रखते हुए शाम के समय भी बसों का संचालन करवाया जा रहा है।

प्राइवेट आपरेटर्ज ने बेहद कम चलाई बसें

प्रदेश में शनिवार को भी कम ही संख्या में निजी बसों का संचालन हुआ है। यूनियन के महासचिव रमेश कमल में बताया कि प्रदेश में शनिवार को भी 300 से 350 बसों का संचालन हुआ है। निजी बेड़े में करीब 3300 बसें हैं। प्रदेश में फुल सिटिंग कैपेसिटी के साथ बसों को संचालन हो रहा है, बावजूद इसके सभी निजी बसों का संचालन आरंभ नहीं हो पाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App