2019 से रिटायर्ड अब तक नहीं मिली पेंशन

By: Jul 13th, 2020 12:02 am

धर्मशाला-हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवत्त हुए कर्मचारियों को सितंबर 2019 से अब तक पेंशन ही नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं, निगम द्वारा कोई भी वित्तिय लाभ भी रिटायर्ड होने वाले लोेगों को नहीं दिया गया है। इसके कारण बुढ़ापे में कर्मियों को वर्षों सेवाएं प्रदान करने के बाद भी ठोंकरे खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा छह हज़ार के करीब अन्य पेंशनर्ज के वित्तिय लाभों पर निगम ने कुंडली मार ली है, जिस पर हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्ज कल्याण संघ ने कड़ा आक्रोश जताया है। महासचिव रघुवीर सिंह का कहना है कि बीओडी की बैठक में वित्तिय लाभ प्रदान करने की बात की जाती है, साथ ही रिटायर्ड पेंशनर्ज को भी मात्र कोरी घोषणाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App