70 गंभीर अपराध, फिर कैसे मिल गई जमानत, कानपुर प्रकरण पर शांता कुमार ने उठाए सवाल

By: Jul 8th, 2020 12:05 am

पालमपुर – कानपुर में आठ पुलिस अधिकारियों की शहादत व एक शहीद की बेटी की आंखों के आंसू पूरे देश को रुला रहे हैं। यह शहादत पुलिस के कुछ देशद्रोही मुखबिरों के कारण हुई है। यह बात भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कही। उन्होंने कहा है कि पूर्व पुलिस महानिदेशक और प्रशासन के विषेशज्ञ प्रकाश सिंह ने एक लेख में चेतावनी दी है कि यदि बिगड़ते हालात में सुधार नहीं लाया गया, तो एक दिन देश से लोकतंत्र का जनाजा उठ जाएगा। पुलिस थाने में घुस कर राज्यमंत्री को गोली मारने वाला और 70 गंभीर अपराधों का आरोपी जमानत पर कैसे बाहर था?  ऐसे में न्यायपालिका, प्रशासन व राजनेता सब सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि इन मुखबिरों के विरुद्ध प्रतिदिन सुनवाई करके एक माह में कार्रवाई की जाए। दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए। यदि  देशद्रोही कानून और वफादारी की सारी सीमाएं तोड़ रहे हैं, तो कानून को भी थोड़ा सीमा से बाहर जाना चाहिए, नहीं तो वहीं न हो जाए, जिसकी चेतावनी प्रकाश सिंह ने दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App