आनी भाजपा ने की 28 ग्राम केंद्र अध्यक्षों की घोषणा

आनी-भाजपा मंडल अध्यक्ष  महेंद्र ठाकुर ने भाजपा मंडल आनी के 28 ग्राम केंद्र अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ ग्राम केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और जल्द ही सभी ग्राम केंद्रों का प्रवास किया जाएगा। इन नियुक्तियों में ग्राम केंद्र लगौटी में धर्म सिंह ठाकुर, बांशा में गोवर्धन सिंह ठाकुर, सिसरी में भीम सेन ठाकुर, शवाड़ में चूड़ा राम, कुंगश में बर चंद ठाकुर, खनाग में बेली राम ठाकुर, खुन्न में रामकृष्ण शर्मा, जाओं में श्याम सिंह ठाकुर, चवाई में श्याम दास ठाकुर, आनी में तिलक राज शर्मा, टिप्पलदल में दिनेश कुमार ठाकुर, लुहरी में संदीप वर्मा, दलाश में विवेक वर्मा, विक्की, निथर में मदन गोस्वामी, दुराह में गुरमेल सिंह, बांदल में धर्म पाल, देउगी में निरत सिंह, बागीपुल में भाग चंद काइथ, अरसू में प्रेम सिंह, डीम से गोवर्धन सिंह ठाकुर, जाओं से सर्वदयाल ठाकुर, वायल से जोगिंदर काइथ, निरमंड से दयानंद शुक्ला, रेमू से मेहर दास भारती, कुशवा से अनिल कुमार, जगातखना से परस राम तथा ब्रो से श्याम गौतम को ग्राम केंद्र का अध्यक्ष बनाया गया।