आठ जुलाई तक बरसेंगी राहत की बौछारें

By: Jul 5th, 2020 12:02 am

प्रदेश भर में आज से भारी बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी, तापमान में भी आई गिरावट

शिमला –प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, चंबा और डलहौजी में रविवार से गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। मौसम  विभाग ने रविवार से प्रदेश के इन क्षेत्रोें में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। जो क्रम आठ जुलाई तक जारी रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्र्ट जारी किया है। प्रदेश में दस जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार दोपहर तक मौसम साफ रहा, मगर दोपहर बाद बादलों के घिरने से कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही, लेकिन शाम को हुई बारिश से लोगों कोे गर्मी से राहत लेते हुए देखा गया। शनिवार को कल्पा, नाहन, कांगड़ा औैर केलांग के तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट आई है। शेष हिमाचल के तापमान में एक से दो डिग्री का उछाल आया है। हमीरपुर और बिलासपुर के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी आई है। वहीं, अन्य क्षेत्रों के तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। तापमान में उछाल आने से मैदानी इलाकों में जनता को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऊना में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्र्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई है। बंगाणा में सबसे ज्यादा 62 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा अर्की में 50, धर्मशाला में 48, सुजानपुर टिहरा में 47, देहरा गोपीपुर, नगरोटा में 45 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App