अब नगर परिषद उठाएगी कूड़ा      

By: Jul 5th, 2020 12:20 am

बीबीएमबी ने किया करार, घरों से ही उठाया जाएगा कचरा

सुंदरनगर – तकरीबन पांच दशक पुरानी कालोनी में स्वयं सफाई व्यवस्था देख रही बीबीएमबी अब हांफती हुई नजर आ रही है। प्रबंधन ने अपनी ही कालोनी के वार्ड नंबर 12 व 13 की सफाई का जिम्मा अब नगर परिषद को संपूर्ण रूप से देने की तैयारी कर ली है, जिससे बीबीएमबी प्रतिवर्ष लाखों रुपए की बचत करेगी। वहीं  बीबीएमबी कर्मियों को कूड़े के लिए अपनी जेब से नगर परिषद को भुगतान करना होगा। नगर परिषद और बीबीएमबी में हुए करार के साथ ही अब स्थानीय पार्षद रक्षा धीमान व पुष्पा देवी ने बीबीएमबी अधिकारियों संग कालोनी वासियों को डोर टू डोर जागरूक करना शुरू कर दिया है और लोगो को कूड़ा देने व इसके बदले भुगतान करने को प्रेरित कर रही है। इस मुहिम के दौरान बीबीएमबी व नगर परिषद एनजीटी का हवाला देकर अपने घरों व संस्थानों में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाने का आह्वान करते दिखे।

                                                                                                                                                    


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App