भाजपा के 17 जिलों में होंगे अपने मुख्यालय

By: Jul 11th, 2020 12:01 am

शिमला – भाजपा के सभी 17 जिलों में जिला मुख्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है। यह फैसला भाजपा  की एक विशेष बैठक शुक्रवार को लिया गया। भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से भाजपा भवन निर्माण समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्रा राजू सहित भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में किस प्रकार से जिला मुख्यालयों का निर्माण होगा, उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा व कपिल सूद उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App