बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बोली,ट्विटर छोड़कर खुश हूं

By: Jul 27th, 2020 12:05 am

दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह ट्विटर छोड़ कर खुशहाल इंसान बन गयी हैं। सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है। सोनाक्षी ने कहा ,“मैं कोई भी मार्गदर्शक नहीं हूं लेकिन मैं व्यक्तिगत अनुभव से बोल सकती हूं। मैं इतने लंबे समय तक सोशल मीडिया पर रही। मैंने इसे राक्षस बनते देखा है। मैं हमेशा एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति रही हूं लेकिन फिर भी आप कभी नहीं जानते कि कोई चीज आपको कैसे प्रभावित कर सकती है। आप सुबह उठते हैं, अपना हैंडल खोलते हैं और नकारात्मक टिप्पणी पढ़ते हैं। उस क्षण आप इसे दूर नहीं रख सकते हैं। अभिनेत्री ने कहा, “आप कभी नहीं जानते कि सोशल मीडिया आपको कैसे प्रभावित करता हैं और यह आपके जीवन में एक बहुत ही नकारात्मक पहलू है। इसलिए मेरे लिए, इससे दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका उस पर नहीं होना है। जब से मैंने ट्विटर छोड़ा है, मैं खुश हूं। मुझे लगता है कि सकारात्मकता के लिए प्रयास करना बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर इस तरह के समय में।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App