मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  पंचकूला में रोजगार भवन का लोकार्पण ‌ किया

By: Jul 16th, 2020 12:10 am

पंचकूला – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला सेक्टर 14 स्थित रोजगार भवन का लोकार्पण किया। रोजगार पोर्टल एवं मिस्त्री हरियाणा पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही निंबवाला गांव में रूण नदी पर नवनिर्मित पुल भी जनता को किया समर्पित। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा व हरियाणा श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App