डाक्टर रितिक शर्मा को दिया सम्मान

By: Jul 10th, 2020 12:20 am

हमीरपुर – डाक्टर अब्दुल कलाम सोसायटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस दक्षा का वार्षिक समारोह सलोनी में मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर रहे। इस दौरान कोरोना महामारी के संकट में योद्धाओं की भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मीडिया कर्मियों सहित डार्क्ट्स वह पंचायत स्तर पर बेहतर भूमिका निभाने वाले प्रतिनिधियों के कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम में आयुर्वेदा विभाग में डाक्टर के पद पर सेवाएं देने वाले रितिक शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉक्टर रितिक शर्मा 23 साल की उम्र में 37 बार रक्तदान कर रक्तवीर बन गए हैं। मुख्यातिथि ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में संस्था को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था की अध्यक्ष सुनीता दरोच ने संस्था द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। संस्था के संयोजक अमरजीत सिंह ने कहा कि संस्था ने गांव स्तर पर भारती कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का जिमा उठा रखा है। एक साल में संस्था द्वारा किए गए कार्य स्मरणीय हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में संस्था की अध्यक्ष सुनीता दडोच, उपाध्यक्ष आशा धीमान, संस्था संयोजक अमरजीत सिंह, जिला बिलासपुर के समन्वयक अजय शर्मा सहित पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सलोनी, राकेश शर्मा, व्यापार मंडल श्रेणी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बिना शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राजकुमारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App