देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 1,26,712 संक्रमित

By: Jul 13th, 2020 10:55 am

 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 1,26,712 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, जो देश में अब तक इस संक्रमण से प्रभावित हुई देश की कुल आबादी का लगभग 14.43 प्रतिशत है।केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से सबसे बुरी स्थिति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है, यहां पर इस संक्रमण से अब तक 112,494 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद इस जानलेवा विषाणु ने सबसे अधिक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 10,513 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं पुड्डुचेरी में 1418, लद्दाख में 1086, चंडीगढ़ में 559, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 479 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 163 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साेमवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,701 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 878,254 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से 23,174 लोगों की मौत हुई है तथा 553,471 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 301,609 सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………….सक्रिय …..ठीक हुए….मौत……संक्रमित
अंडमान-निकोबार——-70——– 93—–0——-163
आंध्र प्रदेश———-13428—–15412—328—-29168
अरुणाचल प्रदेश——–219—— -138—–2——-359
असम—————5610—–10426—-35—–16071
बिहार—————5001——11498—143—–16642
चंडीगढ़—————134——–417—–8——-559
छत्तीसगढ़————-887——-3153—-19——4059
दादरा- नगर हवेली,
दमन- दीव ———–234——–245—–0——-479
दिल्ली————–19155—–89968–3371—-112494
गोवा—————–952——-1487—-14——2453
गुजरात————-10613——29162–2045—-41820
हरियाणा————-4956——15983—-301—-21240
हिमाचल प्रदेश———273——–929——11——1213
जम्मू कश्मीर—— –4355——-5979—–179—–10513
झारखंड————-1418——-2308——30—–3756
कर्नाटक———–22750——15409—–684—-38843
केरल————–3747——-4095—— 31—–7873
लद्दाख ————–157——–928——–1—–1086
मध्य प्रदेश———-4103——12876——653—-17632
महाराष्ट्र———-103813—–140325—-10289–254427
मणिपुर————–713———896——–0—–1609
मेघालय ————-238———-66——–2——306
मिजोरम————- 81———-150——–0——-231
नागालैंड————447———-27——–​​0——–774
ओडिशा————4307——-8750——–64—–13121
पुड्डुचेरी————- 661———739——–18——1418
पंजाब————-2230——–5392——-199——7821
राजस्थान———–5779——-18103——-510—–24392
सिक्किम————-72———–81———0——–153
तमिलनाडु———46972——-89532——1966—-138470
तेलंगाना———–11833——-22482——-356—–34671
त्रिपुरा—————631———1421———2——2054
उत्तराखंड———- -704———-2786——-47——3537
उत्तर प्रदेश———12208——–23334——934—–36476
पश्चिम बंगाल——–10500——-18581——-932—-30013
राज्यों को पुनः सौंपे
गये मामले ———–2358———-0———–0—–2358
कुल ———-301609—-553471—-23174–878254


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App