महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से वैश्विक महामारी कोरोना  वायरस संक्रमण के 65.72 फीसदी मामले

By: Jul 2nd, 2020 11:12 am

वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात में स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,97,381 पहुंच गई हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 65.72 फीसदी हैं।महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 से 180,298 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 94,049 लोग, दिल्ली में 89,802 लोग तथा गुजरात में अब तक 33,232 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,148 नये मामले दर्ज किये गये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 17834 लोगों की मौत हुई है तथा 3,59,860 कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 2,26,947 सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य………………………सक्रिय …ठीक हुए…मौत…..संक्रमित
अंडमान निकोबार ………..50………50……..0……….100
आंध्र प्रदेश ……………..8071…….6988….193……15252
अरुणाचल प्रदेश…………128………66……..1……….195
असम ……………………2719…….5851…..12…….8582
बिहार …………………….2233…..7946…..70……10249
चंडीगढ़……………………73………367……..6……..446
छत्तीसगढ़ ……………….623……..2303…..14…….2940
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव…………..129……….86………0……….215
दिल्ली ………………….27007….59992….2803….89802
गोवा……………………..713……….670…….4………..1387
गुजरात ………………..7335……..24030…1867…..33232
हरियाणा ………………4202………10499…240…….14941
हिमाचल प्रदेश…………355………..614…….10………..979
जम्मू और कश्मीर …….2734……..4856……105……..7695
झारखंड ……………….575……….1931…….15………2521
कर्नाटक ……………..8198………8063……253……..16514
केरल …………………2130………2439…..24………..4593
लद्दाख ………………..295………..694……..1………….990
मध्य प्रदेश …………..2625……..10655….581………13861
महाराष्ट्र ……………79091…….93154….8053…….180298
मणिपुर ………………681………..579………0………..1260
मेघालय ……………..9…………..42………..1………….52
मिजोरम ……………37…………123………..0…………160
नागालैंड …………..291………..168……….0………….459
ओडिशा ………….1938………5353……25…………7316
पुड्डुचेरी …………….430……….272…….12…………..714
पंजाब ……………..1652……..3867…..149………. 5668
राजस्थान …………3317…….14574…..421……….18312
सिक्किम …………..48……….53……….0…………….101
तमिलनाडु ………..39859… 52926….1264…… 94049
तेलंगाना ………….9008…….8082…..267………17357
त्रिपुरा …………….302………1093……1…………..1396
उत्तराखंड…………589……….2317…..41………… 2947
उत्तर प्रदेश……….6709…….16629….718……….24056
पश्चिम बंगाल …..5959…….12528…683……….19170
राज्यों को पुन सौपें
मामले……………6832………0…………0…………..6832
कुल……………226947…..359860….17834…..604641


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App