दिनेश-संदीप को सौंपी महामंत्री की कुर्सी

पांवटा साहिब-भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ओबीसी मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की कार्यकारिणी का गठन मोर्चा अध्यक्ष बंगा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विधायक चौधरी सुखराम, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री हितेंद्र कुमार व देवराज चौहान भी मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जगन्नाथ, ओमप्रकाश, जरनैल सिंह, भगवान सिंह और धर्म सिंह को बनाया गया है। महामंत्री दिनेश कुमार व संदीप कुमार को बनाया गया। सचिव कुमेंद्र पाल, सुरेश सैणी, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह और सुरेंद्र सिंह को बनाया गया। आईटी सैल का कार्यभार विक्की, नरेंद्र कुमार, बबलू और सचिन को दिया गया। कोषाध्यक्ष ऋषि रामपाल को बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में फकीर चंद, आशीष कुमार, दुनी चंद, महेंद्र सिंह, हजूर सिंह, सुभाष चंद, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, रुपेंद्र सिंह, हरिश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, धनी राम, गहन कुमार, राकेश कुमार के नाम शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुखराम चौधरी, सुभाष चौधरी, जागीरी राम चौधरी, देवेंद्र चौधरी, कलम सिंह, कल्याण सिंह, रशपाल सिंह, नरेंद्र पाल, तारो देवी, त्रिशला चौधरी, दर्शन सिंह, सुरेखा चौधरी, अक्षर सिंह, सुरजीत कौर, राम प्रकाश, राकेश मेहरालु, शिक्षा देवी और भजन चौधरी को शामिल किया गया है। इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष बंगा सिंह ने कहा कि मोर्चा पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ काम करेगा।