हर बूथ से 20 मेंबर्ज बनाने की शपथ

By: Jul 13th, 2020 12:20 am

धर्मशाला-भाजपा मंडल धर्मशाला महिला मोर्चा की बैठक नरवाणा में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति धीमान और महामंत्री आशु बलोरिया ने की। बैठक में महिला मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी की सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान मधुबाला, निर्मला, सुभाषना धीमान, लता देवी, पवना देवी, विश्वेंदु बाला, निर्मला देवी, दीक्षा देवी, रीता जम्वाल, अनिता कपूर, श्रेष्ठा देवी, सपना कुमारी, शक्ति अत्री और सुनीता आदि मौजूद रहीं। बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति धीमान ने उपस्थित सदस्यों से प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। वहीं, उन्होंने कहा एक बूथ 20 महिलाएं अभियान के तहत महिलाओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा, ताकि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियां लोगों तक पहुंच सके और महिला मोर्चा को भी मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर की अगवाई में दोनों सरकारें शानदार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा गांवों से लेकर शहरों तक गरीब व जरूरतमंदों की समस्याएं सरकार तक ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा का लक्ष्य गरीब व असहाय लोगों की मदद करना है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App