हरीश मेहता बने आनी भाजयुमो के उपाध्यक्ष

By: Jul 12th, 2020 12:15 am

आनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आनी मंडल की एक विशेष बैठक रेस्ट हाउस आनी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक में युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी विस्तार व शहरी इकाई अध्यक्ष के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भुपेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से काफी लंबी चर्चा करने के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवल नेगी, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव संजीव शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता वेद ठाकुर से विचार-विमर्श करने के उपरांत शनिवार को शहरी इकाई अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा की गई है, जिसमें हरीश मेहता को उपाध्यक्ष, अरविंद ठाकुर सचिव, अंकुर ठाकुर सह प्रवक्ता, संजीव सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य में यशपाल सिंह, विक्रम, पुष्पेंद्र, राहुल, सुमन, विपिन, संजय, पुष्पेंद्र, रितेश को युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी में लिया गया। शहरी इकाई अध्यक्ष विक्रम ठाकुर आनी, अंकित वर्मा निरमंड, धर्मेश दलाश, सचिन गुप्ता लुहरी, राजेश निथर, आत्माराम जगाखाना, गौतम शवाड़, मोहन  अरसू, किशन चंद चवाई, जितेंद बागीपुल को शहरी इकाई अध्यक्ष लिया गया। बैठक में युवा मोर्चा आनी मंडल के मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा  औऱ मुख्य सलाहकार परमार सिंह भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App