हरियाणा में कोरोना के 372 नए मामले, कुल संख्या 19741 पहुंची, 287 लोगों की मौतें

By: Jul 10th, 2020 3:28 pm

चंडीगढ़ – हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब उत्तरोत्तर गंभीर रूप धारण करती जा रही है। राज्य में आज पूर्वाहन तक 372 नए मामले आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 19741 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 287 लोगों की मौत हो चुकी है और 14609 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 4845 हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.77 प्रतिशत, रिकवरी दर 74 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं। राज्य में कोरोना मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूग्राम जिले में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा 6557 मामले आये हैं। इसके अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, अम्बाला, पलवल और करनाल में जिलों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरूग्राम में आज कोरोना के 90, रेवाड़ी 66, सोनीपत 50, पानीपत 38, हिसार 28, रोहतक और करनाल 24-24, महेंद्रगढ़ 20, पलवल 15, जींद आठ, झज्जर सात तथा फतेहाबाद और यमुनानगर में एक-एक मामला आया। राज्य के फरीदाबाद, भिवानी, अम्बाला, नूंह, कुरूक्षेत्र, सिरसा, पंचकूला, कैथल और चरखी दादरी में कोरोना का आज सुबह तक कोई नया मामला नहीं दर्ज किया गया। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 287 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 211 पुरूष और 76 महिलाएं हैं। गुरूग्राम में 103, फरीदाबाद में 98, सोनीपत 20, रोहतक 12, करनाल आठ, हिसार और पानीपत सात-सात, रेवाड़ी और अम्बाला पांच-पांच, पलवल, भिवानी, जींद और झज्जर चार-चार तथा सिरसा, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, नूंह, कुरूक्षेत्र और चरखी दादरी में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App