हिमाचल में मिले 39 संक्रमित, सोलन जिला पर बड़ी मार, एक साथ मिले 33 नए केस

By: Jul 10th, 2020 12:12 am

शिमला – हिमाचल में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं।  सबसे बड़ी मार सोलन जिला में सामने आई, जहां एक साथ 33 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 29 एक ही कपड़ा उद्योग के कर्मचारी हैं। इसके अलावा शिमला के रोहड़ू में तीन, ऊना जिला में दो और मंडी जिला में एक नया केस मिला है। 39 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1140 तक पहुंच चुकी है, लेकिन राज्य में अब तक 833 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके बाद अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 283 ही रही है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 1703 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से खबर लिखे जाने तक 1299 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि छह सैंपल्स की पॉजिटिव। इसके अलावा 398 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी थी। इसके अलावा गुरुवार के बाकी पॉजिटिव बुधवार के शेष सैंपलों की जांच में मिले हैं। हिमाचल में अब तक कुल 94 हजार 720 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 93 हजार 132 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रदेश के लिए यह राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण के 833 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके बाद कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 283 है। हिमाचल में नौ लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

कोरोना अब तक

कुल सैंपल            94720

कुल नेगेटिव           93132

कुल पॉजिटिव         1140

ठीक हुए                   833

पॉजिटिव (माइग्रेटिड) 13

उपचाराधीन           283

कोरोना से मौत        09


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App