इंडियन आइडल फेम नितिन की मां का निधन

By: Jul 10th, 2020 12:01 am

गगरेट  – अपनी दमदार आवाज के साथ प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने वाले इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार की मां का गुरुवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। पैतृक गांव मुबारिकपुर के शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गायकी के क्षेत्र में सफलतापूर्वक नितिन कुमार को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता राजेंद्र बबलू के साथ उनकी माता शशि बाला का भी अहम योगदान था। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर उन्हें टीएमसी में भर्ती करवाया गया ता। उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। विधायक राजेश ठाकुर व पूर्व विधायक राकेश कालिया सहित अन्य लोगों ने नितिन कुमार की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App