जामुन ने अनफ्रेंड किया हिमाचल पहाड़ पर इस बार आम की बल्ले बल्ले

By: Jul 29th, 2020 7:39 pm

ईवन ईयर होने के चलते हिमाचल में इस बार आम की फसल भरपूर है। लोगों को जी भरके आम चूसने को मिल रहे हैं। कांगड़ा जैसे जिलों में तो आलम यह कि आम मंडियां न सजने से फलों के राजा की बेकद्री भी खूब हो रही है। अब आते हैं जामुन पर। इस बार प्रदेश में जामुन ढूंढे नहीं मिल रहा। अपनी माटी टीम ने ऊना जिला के तहत कुटलैहड़ का दौरा किया। यहां पता चला कि जामुन यहां न के बराबर है। जामुन के बड़े बड़े पेड़ खाली नजर आ रहे हैं। यही हाल कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और हमीरपुर का भी है। लोगों को चखने तक को जामुन नहीं मिल रहे।  लोगों का कहना है कि जामुन के फल कम होने की वजह से बाजारों में इनकी कीमत  सौ रुपये से ज्यादा हो गई है । गौर रहे कि आम के रस के अलावा इसकी  गुठली तक से देसी दवाई बनाई जाती है।  इस मसले पर बागवानी विकास अधिकारी बंगाणा संगीता का कहना है कि क्लाइमेट का भी असर रहा है,जिसके चलते जामुन के फलों की पैदावार में कमी आई है

रिपोर्टः निजी संवाददाता थानाकलां


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App