जापान में बाढ़ ने ढहाया कहर, अब तक 76 लोगों की मौत, 13 का कोई अता-पता नहीं

By: Jul 15th, 2020 12:42 pm

टोक्यो। जापान में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है, जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं। एनएचके प्रसारक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बचाया गया है। जापान में 21 प्रांतों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से 15,000 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस सप्ताह के दौरान भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App