जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार से कहा,नाभा जेल के कैदियों की भूख हड़ताल खत्म करवाए

By: Jul 3rd, 2020 6:02 pm

अमृतसर श्री अकाल तख्त साहब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को पंजाब सरकार से कहा कि वह पटियाला की नाभा जेल में भूख हड़ताल पर बैठे सिख कैदियों की हड़ताल को तुरंत खत्म करवाए। जत्थेदार ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा परेशान किए जाने के विरोध में सिख कैदी 30 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जेल प्रशासन को हिदायत दे कि वह कैदियों की मुश्किलों का समाधान कर भूख हड़ताल ख़त्म करवाए। यदि भूख हड़ताल पर बैठे कैदियों का कोई नुकसान होता है तो उसकी ज़िम्मेदार सरकार होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App