कांग्रेस ने भेखली में रोपी हरियाली

By: Jul 17th, 2020 12:20 am

कुल्लू- पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाया हुआ है। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिला कुल्लू में भी जिला कुल्लू कांग्रेस  द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसके चलते जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ रखते व्यक्ति की पहाडि़यों में रामाबाई नामक जगह पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बुद्धि सिंह व स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रामाबाई में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग किया गया। वन विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देवदार, शीशम प्रजाति के पेड़ों के पौधे दिए गए, ताकि पहाडि़यों पर पौधारोपण किया जा सके। युवा कार्यकर्ताओं ने जोश दिखा कर भारी गर्मी के बीच इस कार्य को अंजाम दिया, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए पौधारोपण किया। महिला कांग्रेस की भी अधिकतर पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहीं। महिलाओं ने भी पहाडि़यों में उपस्थिति दर्ज करते हुए यहां पौधारोपण किया।  इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना के दौर के बाद अब पर्यावरण संरक्षण की और भी कांग्रेस पार्टी विशेष ध्यान दे रही है, ताकि प्रदेश का पर्यावरण हरा-भरा रह सके। उनका कहना है कि अब प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और ज्यादा पौधे लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पूरे प्रदेश में अभियान चलाया हुआ है, ताकि प्रदेश के पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। विधायक ने कहा कि सभी लोग पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं और एक बूटा बेटी के नाम पर भी लगाएं। साथ ही उन्होंने विभिन्न संस्थाओं से जो पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करती हैं। उन्हें पौधारोपण करने की बात कही। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिला के विभिन्न मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, वन विभाग के सहयोग से पौधों को सुरक्षित रखा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App