कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

कुल्लू- भाजपा के वरिष्ठ नेता छविंद्र ठाकुर ने मनाली में आयोजित कांग्रेस के महंगाई विरोधी प्रदर्शन को फ्लॉप शो बताया है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस मंडल अध्यक्ष  हरि चंद शर्मा की अगआई में किए गए प्रदर्शन में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। सामाजिक व शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस राज में कभी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो  समस्त खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान को छू रही थीं, मगर कांग्रेसी चुप थे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश के किसानों, बागबानों, मजदूरों की हितै षी सरकार है।