कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल का रिजल्ट शानदार

By: Jul 17th, 2020 12:20 am

कुल्लू – कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कुल्लू मौहल का दसवीं का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। कुल 48 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में सपंदिता श्रीवास्तव ने 98.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम, दूसरे स्थान पर दिवोजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर आदित्य विक्रम सिंह ने 97 फीसदी अंक हासिल किए।  इसके अलावा आनया सरोच ने 96.6 फीसदी, श्रीया सिंह ने 96.4, अंशुल ने 96.4, प्रीयांजना गुप्ता ने 96.2 , सृष्टी राय ने  96,  आर्यन वैद ने  93.6 , मयंक शर्मा ने 92.8, आर्यन राणा  ने 92.8, सोम्या शर्मा ने 92.6, मयंक वर्मा ने  92. ईरा नायक  ने 91.6, विधान वर्धन ने  90.2 अंक हासिल किए। इस परिक्षा में सपंदीता श्रीवास्तव, दिवोज़ा शर्मा, आदित्य विक्त्रम सिंह और अंशुल ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा  में आठ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंधक  राजीव शर्मा व प्रधानाचार्या  सुधा महाजन ने इस परिणाम को सराहनीय बताते हुए सभी छात्रों को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App