कल एलएसी पर जाएंगे राजनाथ, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे साथ

By: Jul 2nd, 2020 12:11 am

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से सटे बॉर्डर पर चीन पीछे हटने को तैयार नहीं। भारत ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है। तैयारियां परखने के लिए शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह जा रहे हैं। उनके साथ आर्मी चीफ  जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे।  पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा के ताजा हालात क्या हैं, राजनाथ इसका जायजा लेंगे। वह आर्मी चीफ की पिछले दौरे की तरह लद्दाख में कई फारवर्ड पोस्ट्स पर जा सकते हैं। रक्षा मंत्री का यह दौरा चीन के लिए साफ  संदेश होगा। चीन का कोई भी बड़ा सैन्य अधिकारी हेडक्वार्टर से निकलकर शिनजियांग में नहीं आया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App