करसोग में लो-हाइट सेब का पहला बागीचा तैयार

By: Jul 23rd, 2020 5:10 am

मंडी जिला के विकास खंड करसोग की पंचायत मतेहल के गांव कलेहणी निवासी बागबान ने मात्र 2 वर्षों के दौरान ही उस भूमि पर आधुनिक तकनीक से सेब का शानदार बागीचा स्थापित करने का कमाल कर दिखाया है,जिसमें अभी तक गंदम  मक्की ही पैदा होती रही है। करसोग विधानसभा में लो हाइट क्षेत्र के लिए सबसे पहला सेब का बगीचा तैयार करने वाले बागबान ठाकुर दंपति जिसमें रमेश ठाकुर व उनकी पत्नी सत्या ठाकुर ने 2 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद अब सेब की फसल प्राप्त करना भी शुरू कर दी है। रमेश ठाकुर ने बताया कि रूट स्टॉक का सेब पौधा उन्होंने इटली विदेश से भी मंगवाया तथा स्थानीय कलाशन  नर्सरी से भी सेब के विभिन्न प्रजातियों से जुड़े पौधे लगभग 3 फु ट की दूरी पर  उपस्थित तरीके से लगाए इस बगीचे को फलने फूलने के लिए बागबानी विभाग द्वारा जहां पूरा सहयोग किया गया वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी उनके साथ र्है, जिसमें सौर ऊर्जा से इस बगीचे में ड्रिप इरिगेशन रेन गनमल्चिंग व्यवस्था उपलब्ध करते हुए रमेश ठाकुर व सत्या ठाकुर के सेब बगीचे में  सौर ऊर्जा से चलने वाले पानी उपकरण भी स्थापित कर दिए हुए हैंण्ण् ठाकुर दंपति रमेश ठाकुर व उनकी पत्नी सत्या ठाकुर ने बताया की 100ः उनका सेब बगीचा ऑर्गेनिक खेती की भी एक मिसाल है सेब के पौधों पर कोई कीटनाशक या रसायनिक खाद नहीं डाली जाती जबकि घरेलू उपचार घरेलू स्तर पर तैयार की हुई खाद ही उपयोग में लाई जाती है।

    रिपोर्टःकार्यालय संवाददाता, करसोग


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App