नादौन के एलिमेंट्री स्कूलों में कम्प्यूटर एजुकेशन

By: Jul 4th, 2020 12:20 am

विजय अग्निहोत्री ने दी जानकारी; पनसाई, मनसाई और कड़साई स्कूलों में मिलेगी संविधा

नादौन-नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनसाई, मनसाई और कड़साई स्कूलों में एलिमेंट्री लेवल तक बच्चों को कम्प्यूटर एजुकेशन उपलब्ध करवाई जाएगी। इन स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु आरओ वाटर प्योरिफायर भी लगाया जाएगा। हिमाचल पथ निगर के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में जहां सरकार व्यापक तौर पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जुटी हुई है वहीं पर इस क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु निजी क्षेत्र की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जापान की एक संस्था को नादौन क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में स्थित स्कूलों में एलिमेंटरी लेवल के बच्चों की कम्प्यूटर एजुकेशन के लिए कम्प्यूटर, शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आरओ वाटर प्यूरिफायर लगाने और स्कूलों की व्हाइट वाशिंग करवाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके फलस्वरूप उपरोक्त स्कूलों में प्रथम चरण पर चयन किया गया है। उन्होंने  जानकारी दी कि भविष्य में सभी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से इन सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। इन स्कूलों में कम्प्यूटर और वाटर प्यूरिफायर की सुविधा उपलब्ध करवाने और स्कूलों में व्हाइट वाशिंग करवाने पर खुशी प्रकट करते हुए मनसाई क्षेत्र से रामजी दास, मदन गोपाल, सुनील शर्मा, अशोक कुमार जबकि पनसाई क्षेत्र से ओम प्रकाश, अनंत राम शर्मा, बाबू राम जंबाल, उधम सिंह, जुल्फी राम और प्रताप चंद और कड़साई इलाके के राम रथ, राजिंदर ठाकुर, जिला परिषद मेंबर बिहारी लाल, कमलेश कुमारी, अनिता गर्ग, जगदीश  चंद, जैसी राम, विनोद कुमार, अमरनाथ, फतेह चंद, बीडीसी मेंबर विजय कुमार, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उप प्रधान राकेश कुमार सहित मनसाई स्कूल की  एसएमसी अध्यक्ष कुसम बाला, अमन अग्निहोत्री, रत्न चंद, केसरी  देवी, ऊषा देवी, आशा देवी और प्रेम चंद आदि ने इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के स्कूलों पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिये कम्प्यूटर एजुकेशन की सुविधा पहुंच पाना किसी वरदान से कम नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App