नालागढ़ की महिला रोपड़ में आई पॉजिटिव

By: Jul 12th, 2020 12:20 am

नालागढ़-नालागढ़ शहर के वार्ड-आठ की 30 साल की महिला के पड़ोसी राज्य पंजाब के रोपड़ में पॉजिटिव आने से शहर में हड़कंप मच गया है। शहर के दो लोग पहले भी पॉजिटिव आ चुके हैं और सारा टैक्सटाइल के पॉजिटिव आए कामगार के बाजार में घूमने से शहर को सेनेटाइज किया गया है, वहीं अब वार्ड-आठ की महिला के पॉजिटिव आने से लोग सहम उठे हैं। सूचना मिलते ही तुरंत इस महिला को कोविड अस्पताल काठा शिफ्ट किया गया है, वहीं मकान को सीलबंद करते हुए परिवार के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही नालागढ़ में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के मुताबिक यह महिला पंजाब में रहती है और नालागढ़ में इसका मायका है। यह महिला 27 जून को पंजाब से नालागढ़ आई और यहीं रह रही थी। छह जुलाई को यह रोपड़ में एक निजी अस्पताल गई, जहां से इसे नौ जुलाई को बुलाया गया। यह अस्पताल गई, जहां इसका कोरोना टेस्ट भी हुआ और यह महिला 10 जुलाई को नालागढ़ वापस आ गई। शाम को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसकी सूचना मिलने के बाद इसे ईएसआई काठा कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया और नालागढ़ शहर के रामलीला मैदान से सनातन धर्म पाठशाला के समीप वाले मैदान तक को सीलबंद करते हुए इसे कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, वहीं घर को सील करते हुए यहां रह रहे लोगों को क्वारंटाइन  कर दिया गया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि नालागढ़ शहर के वार्ड-आठ की 30 वर्षीय महिला के पंजाब के रोपड़ में पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है और घर सहित आसपास के क्षेत्र की बाड़बंदी कर दी गई है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App