नेपाली क्यों, अपनी लेबर पर भरोसा नहीं क्या

By: Jul 6th, 2020 11:01 am

सेब सीजन की तैयारियों के संदर्भ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक मे पूर्व बागवानी मंत्री वर्तमान में प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा भी शामिल हुए। बरागटा ने कहा कि इस बैठक में विभाग के अधिकारियों ने सेब सीजन की तैयारियों के संदर्भ में प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि विभाग सेब सीजन में काम करने वाली लेबर के ठेकेदारों के संपर्क में है। इस बात पर बरागटा ने कहा कि वो इस  बात से संतुष्ट नहीं हैं उन्होंने कहा कि सेब सीजन में लेबर सीधा बागबानों के संपर्क में होती है किसी ठेकेदार के संपर्क में नहीं होती। इसका मतलब है कि विभाग गलत जानकारी दे रहा है। बरागटा ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश में 80 प्रतिशत छोटे बागबान है, जिनके पास इस समय लेबर न के बराबर है। हमें प्रदेश के अंदर ही जिला चंबा, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी तथा उतर प्रदेश के सुल्तानपुर आदि से लेबर लाने का प्रयास करना चाहिए।

रिपोर्टः कार्यालय संवाददाता, ठियोग

मंडियों में सेब की एंट्री से बढ़ी रौनक, सोलन से बाहर जाएगी खेप

सोलन। आखिर हिमाचल में सेब सीजन शुरू हो गया है। फल एवं सब्जी मंडी सोलन में सेब की एंट्री हो चुकी है। सोलन में शुरुआती दिनों में सेब की पहली खेप की बिक्री की धीमी शुरुआत हुई थी। यहां से सेब दिल्ली आदि बाजारों में जाता है। अमूमन शुरुआत में 20 किलो सेब के बॉक्स की कीमत 300 से 500 रुपए के बीच रहती है। यहां रेड जोन किस्म की अरली वैरायटी आई  है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App