ओली का अधूरा ज्ञान

By: Jul 23rd, 2020 12:05 am

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

भगवान श्रीराम हर जगह विद्यमान हैं, लेकिन इनका जन्म देवभूमि भारत में हुआ है, इतिहास भी इसका साक्षी है। नेपाल के प्रधानमंत्री को भगवान श्रीराम जन्मभूमि बारे नॉलेज नहीं है, इसलिए इन्होंने भगवान राम की जन्मभूमि बारे बेतुका बयान देकर भारत और नेपाल के रिश्तों में कड़वाहट घोलने की कोशिश की या फिर यह भी चीन के हाथ की कठपुतली हैं, जिस कारण इन्होंने यह बेतुका बयान दिया।

दुनिया के इतिहास के किसी भी महाग्रंथ, ग्रंथ, धार्मिक पुस्तकें या फिर अन्य किसी भी इतिहास की पुस्तक के पन्ने को पलट कर देख लें नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, इन्हें यही सच मिलेगा कि भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या  में सरयू नदी के पास हुआ था और यह एक प्रचलित मान्यता है कि श्रीराम अयोध्या के हैं। ओली का दावा गलत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App