पंचायत चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संवाद

By: Jul 12th, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनाव से पहले बूथ स्तर तक वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी की राजीव भवन में हुई बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को दी। इस दौरान प्रदेश के महासचिव रजनीश किम्टा, केवल सिंह पठानिया, सचिव एवं राजनीतिक सलाहकार हरिकृष्ण हिमराल तथा शिमला जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाज्टा भी उपस्थित रहे। श्री राणा ने बताया कि अब तक लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सोशल मीडिया की पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फे्रंसिंग की रिपोर्ट हाइकमान तक भी पहुंचाई गई है, जिनमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App