प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रक्षामंत्री राजनाथ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By: Jul 10th, 2020 12:48 pm

नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल सहयोगी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को शुक्रवार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की हैं। श्री मोदी ने श्री सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि राजनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी कुशाग्र सोच सरकार के लिए लाभकारी रही है। वह मजबूत और सुरक्षित राष्ट्र निर्माण की कोशिशों में अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। वह गरीबों के कल्याण और देश के मेहनती किसानों के लिए हमेशा कार्यरत रहे हैं। मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है। श्री सिंह का आज 69 वां जन्मदिन है। गृहमंत्री ने ट्वीट किया कि देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राजनाथ जी ने अपने व्यापक अनुभव व संगठन कौशल से सरकार और पार्टी को सशक्त बनाने में अमूल्य योगदान दिया है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App