फेसबुक पर सुनें पहाड़ी कविताएं

By: Jul 11th, 2020 12:01 am

शिमला – 11 जुलाई को पहाड़ी कविताओं के गायन का लुत्फ लोग ऑनलाइन उठा पाएंगे। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी 11 जुलाई को पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम राज्य स्तरीय जयंती समारोह कोरोना महामारी के कारण फेसबुक पेज पर लाइव आयोजित करेगी। अकादमी के सचिव डा. कर्म सिंह ने कहा कि तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्तव्य, पहाड़ी गांधी की कविताओं का गायन, परिचर्चा व कविता पाठ होगा। प्रथम सत्र में सुबह 11.00 बजे उद्घाटन के बाद पहाड़ी गांधी बाबा कांशी पर डा. गौतम शर्मा व्यथित एक वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। विक्रांत बाबा कांशी राम की कुछ कविताओं का गायन  व पाठ करेंगे। दोपहर बाद चार बजे दूसरे सत्र में बहुभाषी कविता पाठ होगा, जिसके लिए प्रदेश के कवियों को आमंत्रित किया गया है। सायंकालीन सत्र में शाम सात बजे परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता पाठ होगा। अकादमी सचिव डा. कर्म सिंह ने कहा कि पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ जनकवि थे। डा. कर्म सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष 11 जुलाई को राज्य स्तर पर यह आयोजन किया जाता है। इस बार परिस्थितिवष वीडियो रिकार्डिंग द्वारा यह कार्यक्रम अकादमी के फेसबुक पेज के माध्यम से किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App