पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज

By: Jul 10th, 2020 12:01 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार से पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को शुरू कर दिया। कांग्रेस 16 जुलाई तक प्रदेश भर में अपने सभी ब्लॉक स्तर तक पौधारोपण करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसका शुभारंभ किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी उपस्थित थे। श्री राठौर ने एक अखरोट व देवदार का पौधा रोपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया, आनंद कौशल, दवेंद्र चौहान, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक, इंद्रजीत सिंह, सुशांत, धर्मपाल ठाकुर खांड,विजय कवंर, सेनराम नेगी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App