प्रदेश में पांच जुलाई से होगी भारी बारिश

By: Jul 4th, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश हुई है। हालांकि मैदानी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शुष्क  बना रहा, मगर मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हुई बारिश से जनता को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मानें तो  राज्य में पांच जुलाई से भारी बारिश होगी। विभाग  ने पांच से सात जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राज्य में नौ जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश  के अधिकाशं क्षेत्रों में सुबह के समय मौैसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद शिमला सहित मध्यम ऊंचाई वाले कुछ अन्य स्थानों पर बारिश हुई है। शिमला में दोपहर बाद गर्र्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से प्रदेश भर के लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। वहीं, शिमला में शाम के समय फिर से मौसम साफ बना  रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App