प्रियंका चोपड़ा की इस घड़ी की कीमत है इतनी कि आप खरीद सकते हैं वन बीएचके फ्लैट

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऐमजॉन के साथ अपनी एक्सपेंसिव डील के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। वैसे यह बाला पैसों के लिए जितनी मेहनत करती है, उतना ही उसे स्पेंड भी करती है और यह बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में मानी थी। इसका एक एग्जाम्पल तब भी देखने को मिला था, जब प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट हुई थीं और हाथों में उन्होंने इतनी महंगी घड़ी पहनी थी कि उतने में कोई 1BHK फ्लैट खरीद सकता है। साल 2019 में जब प्रियंका चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया, तो उससे पहले वह अपने पति के साथ डिनर डेट इंजॉय करती नजर आई थीं। इस डेट के लिए पीसी ने ऑल वाइट क्लोद्स चुने थे। उन्होंने शिमरी वाइट स्कर्ट पहनी थी, जो पेंसिल स्कर्ट डिजाइन में थी। इसमें एक लेग पर स्लिट भी थी, जो उसमें सेक्सी टच ऐड कर रही थी।