पंजाबी एल्बम जट क्लास से छाई रोहडू के चिड़गांव की रुचि शर्मा, दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पांस 

रोहडू—रोहडू उपमंडल के चिड़गांव की रहने वाली रुचि शर्मा का पंजाबी एल्बम जट क्लास 16 जुलाई को रिलीज हुआ, जिसके बाद पीटीसी पंजाबी चैनल में प्रसारित हो रहे जट क्लास में रुचि शर्मा की बेहतरीन भूमिका है। इस एल्बम में करण गिल की आवाज और गोल्ड इ गिल के निर्देशन में बने इस एल्बम के एक गाने में रुचि मुख्य किरदार में है। रुचि के पिता रंविद्र दत्त एक स्कूल टीचर है और माता प्रोमिला देवी एक गृहिणी है। माता-पिता का उनकी प्रतिभा को निखारने में बहुत योगदान रहा है। वहीं, रुचि शर्मा की कहना है कि इन एल्बम के रिलीज होने का इंतजार उन्हें काफी समय से था और काफी अच्छा रिस्पांस भी आ रहा है। हालांकि इससे पहले भी रुचि पंजाबी एल्बम में बतौर मॉडल अपनी भूमिका निभा चुकी है। दिव्य हिमाचल की ओर से आयोजित होने वाले मिस हिमाचल ग्रेंड फिलाने 2018 की फाइनलिस्ट भी रह रह चुकी है, जिसके बाद रुचि ने अपना सफर तय किया है। दिव्य हिमाचल का रुचि शर्मा विशेष आभार भी व्यक्त करती है। रुचि शर्मा का कहना है कि यह दिव्य हिमाचल का ही योगदान है कि उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका रही है कि वह आज अपने माडलिंग और अभिनय को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। रुचि ने बताया कि में चिड़गांव के गुम्मा गांव की रहने वाली है। कुछ ऐसा करना चाहती हुं अपने सपने को साकार करूं और किसी तरह से सोशल हो कर लोगों की सहायता करना चाहती हुं। इसके अलावा भी रूची बीते एक साल के दौरान कई रैंप शो व फोटो शूट में भाग ले चुकी है।