स्कूल पाठ्यक्रम में पांच नए विषय

By: Jul 5th, 2020 12:02 am

वैदिक गणित; योग, स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास, भारतीय जीवन मूल्य का सिलेबस तैयार

 धर्मशाला –हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा अब पहाड़ी राज्य के स्कूलों में शिक्षा पद्धति में बड़ा बदलाब लाया जाएगा। इसके तहत पांच नए विषयों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने सहित दो गतिविधियों को भी व्यवस्थित तरीके से शुरू किए जाने पर कार्य चल रहा है। इतना ही नहीं, पांच विषयों का पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है, जिसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी विषय को लेकर शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों व विषय विशेषज्ञों ने विशेष रूप से भाग लेकर मंथन किया है। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला पांच नए विषय, जिसमें भारतीय जीवन मूल्य एवं नैतिक शिक्षा पांचवीं से दसवीं कक्षा तक, स्वतंत्रता संघर्ष का भारतीय इतिहास छठी से दसवीं कक्षा तक, वैदिक गणित छठी से दसवीं, संस्कृत दूसरी से पांचवीं कक्षा तक और योग दूसरी से पांचवीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। इसके अलावा सुबह की प्रार्थना सभा और बस्ता मुक्त दिवस की गतिविधियों को भी और अधिक एकरूपता और प्रासंगिकता बनाए जाने पर कार्य चल रहा है। उक्त दोनों क्रियाकलापों को सभी विषयों के लिए रखा जाएगा। स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास को और अधिक रुचिकर बनाने को लेकर कार्य चल रहा है। गणित विषय के प्रति छात्रों के मन में भय है, वैदिक गणित को शुरू कर सभी छात्रों के मन से मैथ्स का डर बच्चों के दिमाग से निकालकर उन्हें रोमाचंक व आनंदमय वातावरण दिया जाएगा। प्राचीन ग्रंथों व भारतीय परंपराओं को समझने के लिए संस्कृत भाषा उपयोगी साधन है। उक्त सभी विषयों को तैयार करने के लिए विषय के विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।

शिक्षाविदों-विशेषज्ञों से मांगे सुझाव

शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने शिक्षाविदों व विशेषज्ञों से उक्त विषयों को ओर अधिक प्रासंगिक व रुचिकर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।  शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विषय के पाठ्यक्रमों को काफी हद तक तैयार कर लिया गया है। जो सुझाव मांगें जा रहे हैं, उन्हें भी विशेष रूप से पाठ्यक्रम में स्थान दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App