सीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्ट फोन

By: Jul 16th, 2020 12:20 am

कुनिहार-प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किए गए, ताकि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन प्रभावी और कुशलतापूर्वक कर सकें। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड विकास अधिकारी कुनिहार के सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा की उपलब्धता से आशा कार्यकर्ता अपना काम बेहतर तरीके से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन स्मार्ट फोन से आशा कार्यकर्ता डीसीडी, हिमआरोग्य, टीबी मुक्त हिमाचल ऐप, आरसीएच पोर्टल आदि एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के प्रति महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनको 500 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की स्वीकृति प्रदान की है। इस बैठक में बीएमओ अर्की राधा शर्मा, आशा वर्कर पम्मी, निशा, नीलम, रीता सहित आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App