टाटा ने दिए 24 हजार एन-95 मास्क, इंटरनेशनल कंपनी ने प्रदेश को 2480 पीपीई किट के साथ दिया करोड़ों का सामान

By: Jul 11th, 2020 12:05 am

शिमला  – कोविड के इस संकटकाल में इंटरनेशनल टाटा कंपनी हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को इंटरनेशनल टाटा कंपनी की ओर से एन-95 के 24 हजार 95 मास्क दिए गए। इसके साथ ही सबसे महंगी 2480 पीपीई किट भी दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के पास कंपनी की ओर से सामान आ गया है। इसमें 1000 गोगल्स, 2500 ग्लब्स, 16 हजार सर्जिकल मास्क शामिल हैं। बता दें कि इससे  पहले भी कोविड के इस संकट में टाटा कंपनी ने हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों का बजट खर्च किया है। यह दूसरी दफा है जब कंपनी की ओर से करोड़ों के मास्क, ग्लब्स, पीपीई किट, गोगल्स आदि चीजें दान की गई हैं। बता दें कि प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे में कोरोना से अपने मेडिकल स्टॉफ को बचाने के लिए इस तरह की चीजें होना बेहद जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में अब वैसे भी मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी चल रही है। कई अस्पतालों में तो स्टाफ को सर्जीकल मास्क न देने का आरोप भी है, वहीं बताया जा रहा है कि अस्पतालों में सर्जिकल मॉस्क की कमी चल रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उनके पास सर्जिकल मास्क से लेकर पीपीई किट काफी संख्या में बचे है। ऐसे में किसी भी अस्पताल में इन सभी वस्तुओं की कमी हीं खलने दी जाएंगी। गौर हो कि एन-95 मॉस्क मार्केट में बहुत ज्यादा मंहगे दामों पर मिलते हैं। वहीं, पीपीई किट के रेट भी हजारों में हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के पास भी इतना बजट नहीं है कि इतना सारा सामान खरीदा जाए। बावजूद इसके सरकार अस्पतालों में मास्क, ग्लब्स से लेकर सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के पास लगभग 85 हजार पीपीई किट पहले से ही स्टोर कर रखी गई हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का भी दावा है कि रोज डिमांड के अनुसार अस्पतालों में सर्जिकल मास्क  दिए जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App