यदि माधुरी ना होतीं तो सरोज भी ना होती

By: Jul 3rd, 2020 3:13 pm

मुंबई—बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित की फेवरेट कोरियोग्राफर सरोज खान का कहना था कि यदि माधुरी दीक्षित नहीं होती तो वह भी नहीं होती। ऐसा कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित का करियर बनाने में कुछ हाथ सरोज खान का भी है। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के लगभग हर गाने को सरोज खान ही कोरियोग्राफ किया करती थीं। तेजाब के सुपरहिट डांस नंबर एक दो तीन से सरोज-माधुरी की जोड़ी फेमस हुई। इसके बाद फिल्म सैलाब में हमको आज कल है इंतजार, फिल्म थानेदार में तम्मा तम्मा लोगे, फिल्म बेटा में धक धक करने लगा, फिल्म देवदास में मार डाला और डोला रे डोला, याराना का मेरा पिया घर आया , खलनायक में चोली के पीछे क्या है जैसे गानों में सरोज-माधुरी की जोड़ी सुपरहिट रही। सरोज खान के करियर की बतौर नृत्य निर्देशक आखिरी फिल्म कलंक थी, जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित को ‘तबाह हो गएÓ गाने में कोरियोग्राफ किया था। मास्टर जी के नाम से मशहूर सरोज खान के दिल में माधुरी को लेकर बेहद प्यार था और उनके आखिरी समय तक रहा। एक अवॉर्ड शो में सरोज खान ने इस बात को कहा था भी था कि यदि माधुरी ना होतीं तो सरोज भी ना होती। सरोज खान के निधन के बाद अब उस अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App