युवक को विदेश से सुजानपुर ले आए अनुराग ठाकुर

By: Jul 9th, 2020 12:22 am

सुजानपुर-केंद्रीय वित्त राज्य कारपोरेट मंत्रालय एवं होम अफेयर्स मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से उपमंडल सुजानपुर का नौजवान सही सलामत घर पहुंच गया है। विदेशी जमी से लौटे इस युवक को सुजानपुर प्रशासन में क्वारंटाइन कर दिया है, जो आगामी 14 दिनों तक राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के मापदंडों को पूरा करेगा। सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव सुधीर भटनागर ने बताया कि सुधीर डाड्ड निवासी नलाही पटलादर उपमंडल सुजानपुर का रहने वाला है, जो दुबई में नौकरी करता था, लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उसकी नौकरी चली गई और भारत घर वापसी आने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन कारणवश उसका आना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी बीच उनके परिवारिक सदस्यों ने मेरे साथ संपर्क किया। इसके बाद उनकी इस समस्या को लेकर उन्होंने एक मेल के माध्यम से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को अवगत करवाया। उन्होंने 26 जून को मेल के माध्यम से यह सूचना उन्हें दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेल के माध्यम से बताया कि आपकी समस्या हमारे पास पहुंच गई है इसका शीघ्र समाधान होगा। उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा पत्र के माध्यम से उपमंडल सुजानपुर के इस युवक को भारत लाने का प्रयास किया गया। उनके प्रयास रंग लाए और दस दिनों के भीतर ये युवक भारत प्रवेश करते हुए बुधवार को अपने घर उपमंडल सुजानपुर में पहुंच गया है। शहरी इकाई सचिव ने बताया बुधवार को उसे नियमानुसार क्वारंटाइन किया गया है। पीडि़त परिवार ने इस विपदा की घड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं भाजपा सरकार का धन्यवाद किया है और कहा है कि इस मुसीबत की घड़ी में उन्होंने जो किया है उसे ताउम्र याद रखा जाएगा। शहरी इकाई सचिव सुधीर भटनागर ने बताया उन्होंने इंसानियत का फर्ज निभाया है। राजनीति को पीछे रखते हुए यह कार्य किया है। ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने भी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है और कहा है कि उन्हीं के प्रयासों से यह नौजवान सही सलामत घर पहुंच पाया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App