कोटला-भाली में वन मंत्री का स्वागत

By: Aug 6th, 2020 12:01 am

नूरपुर जाते वक्त रास्ते में कार्यकर्ताओं ने पलकों पर बिठाए राकेश पठानिया

जवाली- वन व खेल एवं युवा सेवा मंत्री बनने के उपरांत नूरपुर में पहुंचने से पहले राकेश पठानिया का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह ढोल बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। वन मंत्री राकेश पठानिया का कोटला व भाली में दो अलग-अलग जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश पठानिया को फूल मालाओं से लाद दिया। भव्य स्वागत को देखकर राकेश पठानिया काफी गदगद हुए।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने भावुक होते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से मंत्री बने हैं तथा मेरा भी ध्येय जनता की सेवा करना रहेगा।   इस मौके पर कोटला पंचायत प्रधान योगराज मेहरा, पूर्व प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक संजय गुलेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित विपिन शर्मा, राकेश बाजवा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश निखिल, आईटी सैल से अंकुर भड़वाल, भाजपा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक केवल सिंह कुटलैहडि़या, पंकज डोगरा, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष राजिंद्र कौंडल, अश्वनी चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, मीडिया प्रभारी जतिंद्र सिंह,  शिंट्टू ठाकुर, कवि ठाकुर, गोगी पठानिया व सुरेश गुलेरिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App