मुंबई में 1000 करोड़ रुपए का नशा पकड़ा, दो लोग गिरफ्तार, प्लास्टिक की पाइप में किया था पैक

By: Aug 10th, 2020 5:21 pm

मुंबई — मुंबई सीमा शुल्क और राजस्व खुफिया विभाग ने न्हावा शेवा पोर्ट ट्रस्ट से एक मालवाहक कंटेनर से लगभग 1,000 करोड़ रुपए के 191 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ को आयुर्वेदिक दवा बताया गया है। आशंका है कि इसे अफगानिस्तान से लाया गया। दो कस्टम क्लीयरिंग हाउस एजेंट मीनानाथ बोडके और कोंडे पांडुरंग जिन्होंने इसे सीमा शुल्क के माध्यम से प्राप्त करने का प्रयास किया, उन्हें गिरफ्तार किया गया और 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत भेजा दिया गया।

मुख्य आरोपी नोमान पुलिस की पहुंच से दूर है। प्लास्टिक में उच्च श्रेणी की गुणवत्ता वाले मादक पदार्थ को प्लास्टिक के पाइप में बांस के रंग में रंग कर छिपाया गया था और इसे परंपरागत आम दवा बताया गया। आपूर्ति करने वाले स्रोतों की जांच जारी है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या पहले भी इस तरह एजेंसियों से बचने का प्रयास किया गया या नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App