वाहन चालक की कोरोना जांच को उठाई आवाज

By: Aug 3rd, 2020 12:10 am

 अवाहदेवी-क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रयोह के ठाणा वार्ड से पश्चिम बंगाल से लौटे  व्यक्ति  की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वाहन चालक,  जो कि  ऊना से उक्त  व्यक्ति को लाया था। हालांकि इन लोगों को ऊना से लौटे हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अभी तक उक्त वाहन चालक के कोविड-19 के तहत सैंपल नहीं लिए गए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा वाहन चालक को होम  क्वारंटाइन  रहने के दिशा निर्देश  दिए  गए हैं ।  इस बारे में स्थानीय  ग्रामीणों की मांग है कि जल्द  ही उक्त वाहन चालक  के सैंपल  लिए जाएं। वहीं ठाणा वार्ड से कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद  पूरे इलाके  में  हड़कंप मचा  हुआ  है।

 इस बारे में  बीएमओ संधोल डा.  एके सिंह ने कहा कि एक सप्ताह बाद होम क्वारंटाइन लोगों के सैंपल  लिए जा रहे हैं। सैंपलिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों  में बढ़ रहे ऐसे मामलों  से बाजारों  में लोगों का आना जाना कम हो गया है। वहीं  त्योहारों के सीजन  व रक्षा बंधन के पर्व के लिए बाजारों  में  चहल  पहल कम दिखी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App