सोलन में हिमाचल निर्माता को नमन

सोलन-जिला कांग्रेस कमेटी सोलन द्वारा हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार के 114वें जन्मदिवस पर चिल्डर्न पार्क में स्थापित उनके स्टैचू पर फूलमाला अर्पित कर उनकी स्मृतियों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रण भी लिया गया कि वे डा. परमार के बताए नियमों के अनुसार प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवदत्त ठाकुर ने कहा कि डा. परमार के अथक प्रयत्नों से पहाड़ी राज्यों का गठन हुआ।

इन्हीं के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने अपने मजिस्ट्रेट के महत्त्वपूर्ण पद से इस्तीफा देकर पहाड़ी प्रदेश बनाने के लिए संघर्ष किया। डा. परमार सधारण व्यक्तित्व के स्वामी थे। इन्होंने 1997 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की। तदोपरांत इन्होंने ग्राम बागमन में जाकर अपने आपको कृषि बागबानी के क्षेत्र में बांध लिया।  इस अवसर पर सोलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पराशर, सचिव अरुण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष हरीमोहन शर्मा, सुरेंद्र सेठी, सचिव बिनेश धीर, कुल राकेश पंत, एडवोकेट रोहित शर्मा, एडवोकेट मुकेश शर्मा, अमन सेठी, सरदार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।