128 बच्चों ऑनलाइन शिक्षा दे रहे अनूप सिंह

By: Aug 5th, 2020 12:20 am

हिमाचल प्रदेश-जम्मू-चंडीगढ़, पंजाब व उत्तराखंड के छात्रांे को मिल रहा फायदा

घुमारवीं-कोरोना महामारी की वजह से कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई में पीछे न रह जाए इसलिए स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ओल्ड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अनूप सिंह ठाकुर ने एक पहल की है। इसमें वह हिमाचल, जम्मू, चंडीगढ़, पंजाब व उत्तराखंड से लगभग 128 बच्चों को गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन निशुल्क पढ़ाई करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम कुछ इस तरीके से रखा गया है कि बच्चे अपनी जॉब को आसानी से हासिल कर सकें। पाठ्यक्रम में 10जी क्लास का मैथ्स,  बेसिक फिजिक्स, कैमिस्ट्री बॉटनी, जूलॉजी, पोलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, इंडियन पालिटी, हिस्ट्री, जियोग्राफी इंग्लिश, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान है।

अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि उनको यह ट्यूशन शुरू किए हुए लगभग दो सप्ताह हुए हैं और अलग-अलग प्रांत से बहुत सारे बच्चे उनसे रोज जुड़ते जा रहे हैं। दिन में दो बार सुबह और शाम को गूगल मीट के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए हमें ऑनलाइन क्लासेज को तवज्जो देनी चाहिए, ताकि हम कोरोना काल में भी पढ़ाई को आगे ले जा सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की भारत सरकार को कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए बहुत सारे प्रयास करने चाहिए, ताकि हर एक विद्यार्थी चाहे वे गांव से हो या शहर से हो ऑनलाइन माध्यम से जुड़ सकें। ज्ञात रहे कि अनूप सिंह ठाकुर स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के पूर्व छात्र रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता भी है। वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में मास्टर इन पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App